श्रीनगर। श्रीकोट गंगानाली में आयोजित रामलीला में रावण व अंगद संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। राम की ओर से अंगद को दूत के रूप में रावण के पास भेजे जाने व अंगद का रावण दरबार में पाव को उठाए जाने के दृश्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रावण दरबार में मौजूद सभी योद्धा जब अंगद का पाव नही हिला पाए, तो स्वयं रावण अंगद के पांव उठाने को तैयार हो जाता है। इस पर अंगद ने रावण से कहा कि वह सीता को वापस कर श्रीराम के चरणों में जाकर माफी मांगे। इस मौके पर लक्ष्मी रावत, वीरा, राजेश्वरी पंवार, मीना राणा, दीपा कुंवर, आरजू, जयंती बिष्ट, संतोषी, मंगला चौधरी व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।