फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका ने किया आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के मलेथा गांव में आयोजित माधो सिंह भंडारी विकास एवं स्मृति मेले में नृत्य नाटिका का मंचन आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर कलाकारों की ओर से माधो सिंह भंडारी के त्याग और बलिदान पर आधारित घटनाओं का शानदार मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूथ क्लब मलेथा की ओर से आयोजित विकास एवं स्मृति मेले के चौथे दिन विधायक विनोद कंडारी ने नृत्य नाटिका का शुभारंभ किया। इस मौके पर माधो सिंह भंडारी के त्याग और बलिदान पर आधारित घटनाओं का ढोल दमाऊ व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इस मौके पर प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट, मेला समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, सत्य नारायण सेमवाल, विकास बैजवाड़ी, रूबी मुंडोला, प्ररेणा बिष्ट, संध्या बंगारी, प्रवीन गुर्साइं, रेणुका बिष्ट, कमलदास, सुरेश व दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें