फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। पंचायतों की एसआईटी जांच और मनरेगा का सोशल ऑडिट कराए जाने से नाराज ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रधानों ने विकासखंड सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख गेंदालाल टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी ने संगठन की मांगों को सदन में रखते हुए बैठक का बहिष्कार किया। इसके बाद प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय सभागार के आगे प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार पंचायतों की एसआईटी जांच करा रही है, जबकि विधायक और सांसद निधि को इस जांच के दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने एनजीओ द्वारा मनरेगा के सोशल ऑडिट कराए जाने पर भी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधानों ने कहा कि सरकार इन आदेशों को निरस्त कर पंचायत राज एक्ट लागू करे। उन्होंने इसके बाद खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरना देने वालों में विनोद सिंह, भगत राम पोखरियाल, विजेंद्र सिंह, सतीश लाल, गोपाल सिंह, मंगल सिंह, मंगली देवी, प्रभुदयाल, संदीप रावत, पुष्पा देवी, प्रियंका देवी व ठाकुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें