फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में सड़कों के लिए वन भूमि के 29 प्रकरण लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने सोमवार को वन भूमि हस्तांतरण की समीक्षा बैठक ली। इसमें बताया गया कि जनपद के सभी डिवीजनों में कुल 29 सड़कें वन भूमि निस्तारण के लिए विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव लंबित हैं। समस्त अधिकारी आपसी समन्वय कर उनका निस्तारण करें। मार्गों की समीक्षा के दौरान श्रीनगर, बैजरो, सतपुली एवं कोटद्वार डिवीजनों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में डिवीजनवार चार-चार मोटर मार्ग ऑनलाइन प्रक्रिया में हैं। श्रीनगर डिवीजन के तहत ओडागढ़-नई मोटर मार्ग को विधिवत स्वीकृति, डिक्वाली-नंदा एवं नौगांव-ईड़ा मोटर मार्ग को सैद्धांतिक स्वीकृति, जबकि चपलोड़ी-कुलयाणी मोटर मार्ग अभी लंबित है। बैजरो डिवीजन में भंडेली बैंड-जखोला, रौली-कुनेथा, खाल्यूंडांडा-बराड़डांडा एवं रिखड़-धोबीघाट मोटर मार्ग विभिन्न प्रकरणों के तहत लंबित हैं। सतपुली डिवीजन के तहत कल्जीखाल-साकनीबड़ी, कल्जीखाल -फल्दा एवं झबेरा-जजेड़ी मोटर मार्गों को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि सिमार-ग्वाड तल्ला मोटर मार्ग लंबित है। कोटद्वार डिवीजन के तहत रिंगालपानी-ग्वील ग्वारकोट, डाडामंडी-द्वारीखाल एवं तोलबाड-मोहरागांव वल्ला मोटर मार्गों को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं मस्तखाल-सिलाडांडा, नौड़खाल - मालाकोट-सिरासू, द्वारीखाल-बरसूड़ी, नौगांव-बुकुंडी मोटर मार्ग विभिन्न प्रकरणों के तहत लंबित हैं। बैठक में ईई पीएमजीएसवाई एमएस यादव, आरसी गुप्ता, एई मो. एम हसन, संदीप सिंह, एसडीओ श्रीनगर डिवीजन डीडी बछवाण व एफआरओ गढ़वाल वन प्रभाग अनिल कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें