फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबौ में पेट्रोल पंप पिछले एक माह से खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। ब्लॉक मुख्यालय पाबौ में एकमात्र पेट्रोल पंप खराब होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को पेट्रोल के लिए 50 से 90 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय में स्थित डा. शिवानंद नौटियाल फिलिंग स्टेशन गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति से संचालित है, जो पिछले एक महीने से खराब है। ऐसे में पैठाणी, स्योलीखंड, त्रिपालीसैंण, भरसार, थलीसैंण व बैजरो आदि क्षेत्रों के वाहन चालकों को पेट्रोल के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय दिनेश रावत, बिक्रम भंडारी, कैलाश नौटियाल, आशुतोष पोखरियाल, जय सिंह रावत व दिवाकर रावत आदि ने बताया कि पेट्रोल पंप की मशीन वर्षों पुरानी होने से खराब है। इसके चलते पेट्रोल पंप बंद है। गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सचिव रमेश चंद्र उप्रेती ने कहा कि पंप मशीन में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते समस्या बनी है, जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा। इंडियन ऑयल को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें