पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ने आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रखे गए चार कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से कार्यरत थे। उनके साथ बदले की भावना से काम किया जा रहा है।
आउटसोर्स एजेंसी राइट विजन एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार के माध्यम से जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों विनोद पोखरियाल, पंकज रावत, मानवेंद्र गुसाईं और विमल किशोर ने कहा कि वे पिछले सात-आठ साल से संस्थान में कार्यरत हैं। एक जुलाई को संस्थान की ओर से डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं एक महीने के लिए ब्रेक कर दी गई थीं। इसके बाद अब उन्हें छोड़कर सभी की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। कर्मचारियों ने संस्थान के एक अधिकारी पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।
--------------
तीन कर्मचारियों द्वारा फेसबुक के माध्यम से संस्थान की छवि को धूमिल किया जा रहा है। इन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।-एमपीएस चौहान निदेशक जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं औद्योगिकी संस्थान पौड़ी