फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईएस में छा गया उतराखंड का बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय इंटर कालेज नागराजाधार कड़ाकोट टिहरी गढ़वाल के शिक्षक परमवीर सिंह कठैत के पुत्र बादल ने टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) में ऑल इंडिया टॉप किया है। चयनित 39 अभ्यर्थियों की सूची में उसने पहला स्थान पाया है। सेना में अधिकारी बनने के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

शिक्षक परमवीर सिंह कठैत ने बताया कि बादल ने वर्ष 2017 में जेईई मेंस एवं एडवांस क्वालीफाई किया। बादल सेना में अधिकारी बनना चाहता था इसलिए एसएसबी के लिए उसने कुछ समय देहरादून में कोचिंग ली। अब बादल का चयन टीईएस के लिए हुआ है। बादल एक वर्ष ओटीए गया में प्रशिक्षण लेगा। इसके बाद मिलिट्री इंजीनियरिंग कालेज पूना सिकंदराबाद या महू में बीटेक का डिप्लोमा लेकर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देगा। उन्होंने बताया कि बादल की बड़ी बहन मेघा कठैत का चयन पिछले वर्ष मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज में हुआ था वह वर्तमान में एएफएमसी पूना में कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें