फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर होगा शिफ्ट, प्रक्रिया में जुटे सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर को जल्द ही अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। यह अस्पताल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के ट्रैक में है और स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश के बाद सीएमओ पौड़ी ने हॉस्पिटल के लिए जमीन की तलाश के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी 126 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर से भी गुजरेगी। रेल विकास निगम के उप महाप्रबंधक पीपी बडोगा ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र के माध्यम से बताया कि अस्पताल रेलवे लाइन की परिधि में आ रहा है, लिहाजा अस्पताल को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ पौड़ी को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएमओ पौड़ी से नई भूमि के चिह्निकरण, नए भवन पर कुल खर्च, चिकित्सा सेवा की वैकल्पिक व्यवस्था, वर्तमान भूमि के मूल्यांकन के प्रस्ताव मांगे गए हैं। निदेशालय से पत्र प्राप्ति के बाद सीएमओ अब जमीन की तलाश के साथ ही भवन के मूल्यांकन संबंधी दस्तावेज तैयार करने में जुटे हुए हैं। रेलवे के पत्र के बाद विभागीय अधिकारी मुश्किल में पड़ गए हैं। असल सवाल प्रशासन के सामने यह आ खड़ा हुआ है कि अस्पताल के जमीन की तलाश कहां की जाए। इसकी एक वजह यह भी है कि श्रीनगर में जिले का मुख्य केंद्र है और यहां पहले ही घनी आबादी क्षेत्र है। ऐसे में अस्पताल को शिफ्ट करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
स्वास्थ्य महानिदेशक से निर्देश प्राप्त होने के बाद संयुक्त चिकित्सालय की पत्रावलियां तैयार की जा रही है। मंगलवार को यह निर्देश प्राप्त हुए और अब स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीन की तलाश करेगा। इस बारे में जिलाधिकारी से वार्ता के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। - डा. आरएस राणा, सीएमओ पौड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें