फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलेश्वर महादेव यात्रा का पौड़ी में फूल मालाओं से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। देवलेश्वर महादेव मंदिर की यात्रा ढोल-दमाऊं व देव जागर गीतों की गूंज के साथ सोमवार को पौड़ी शहर पहुंची। यात्रा में ब्लाक पौड़ी के 33 गांवों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

गगवाड़स्यूं घाटी के गांवों की यात्रा के बाद देवलेश्वर महादेव यात्रा ने सोमवार को शहर में प्रवेश किया। देव डोली और मनमोहन अध्यात्मिक झांकियों ने शहरवासियों को आकर्षित किया। समिति से जुड़े जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि मंगलवार सुबह तमलाग गांव से शिव ध्वजा का देवलेश्वर महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान होगा। शिव यात्रा में उमाचरण बड़थ्वाल, दौलत रावत, कैलाश सिंह कठैत, दिलवर सिंह, सुमन लता ध्यानी, शकुंतला देवी, माधुरी थपलियाल, ज्योति सुंदरियाल, लक्ष्मी नेगी, संतोषी गुर्साइं, ऊषा पांडे, विनीता रावत, तनुप्रिया, प्रियांशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें