फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 अवर अभियंताओं की होगी भर्ती : चुफाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री विशन सिंह चुफाल का कहना है कि श्रीनगर में पानी के मीटरों का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने माना कि सभी पर एक नियम लागू होने चाहिए। इस संबंध में वह विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि जल संस्थान में भी 60 अवर अभियंताओं की भर्ती होगी। साथ ही 15 दिन के अंदर जल निगम एवं जल संस्थान में वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम यहां पत्रकारवार्ता में चुफाल ने दायित्वधारियों को पदमुक्त किए जाने के सवाल पर कहा कि सरकार बदलने पर दायित्वधारी भी हट जाते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। पेयजल मंत्री ने कहा कि 15 दिन के अंदर जल निगम एवं जल संस्थान में वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति कर दी जाएगी। ताकि प्रभारियों के बजाय स्थायी अधिकारी काम करें। उन्होंने बताया कि जल निगम में जल्दी अवर अभियंताओं की नियुक्ति हो जाएगी। जबकि जल संस्थान में भी 60 अवर अभियंताओं की भर्ती होगी। इस अवसर पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी जाखी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मंत्री जितेंद्र रावत और मंडल महामंत्री विनय घिल्डियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें