फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नीलकंठ कांवड़ मेले के लिए तैयारी पूरी, भारी पुलिस बल रहेगा तैनात

Fri, 24 Jul 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब पांच दिन शेष हैं। प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के दौरान नीलकंठ क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), छह क्षेत्राधिकारी (सीओ), 27 निरीक्षक व थानाध्यक्ष, 65 उपनिरीक्षक, 40 अपर उपनिरीक्षक, 15 महिला उपनिरीक्षक, 450 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 80 महिला कांस्टेबल, 145 होमगार्ड व 150 पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दो यातायात निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक और 30 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ व एटीएस की टीमें और पीएसी की दो कंपनियां भी मेले में तैनात रहेंगी। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें