फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदित कलाकारों ने बिखेरी लोक सांस्कृतिक छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ/पौड़ी। ब्लाक मुख्यालय पाबौ में आयोजित खुड्डेश्वर मेले में तीसरे दिन नवोदित कलाकारों की धूम रही। मेले के तीसरे दिन के आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पौड़ी संतोषी रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खुड्डेश्वर मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत है। इसके आयोजन में युवाओं की भूमिका सबसे ज्यादा सराहनीय है। संतोषी रावत ने मेले के संयोजन व प्रतिभागिता के लिए महिलाओं की सराहना की। महिला जागर समिति के कलाकारों ने रेखा नेगी के निर्देशन में अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। ग्राम कोटा के ग्रामीणों ने खुड्डेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष देवेद्र रावत, कबेंद्रनेगी, दुर्गेश थपलियाल आदि मौजूद थे। उधर, मां वैष्णो देवी मंदिर अछरीखाल में मेले का आयोजन किया गया। रविवार को मंदिर परिसर में 20वां वार्षिकोत्सव मेला एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र बिजल्वाण, सचिव बलवंत सिंह रावत, संस्थापक राजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें