फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग व होटल स्वामी नहीं चुका रहे पानी का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर क्षेत्र के सरकारी विभाग व होटल स्वामी पानी का बिल जमा करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों व होटलों पर जल संस्थान का लगभग 16 लाख से अधिक बकाया है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है। मार्च माह में कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के 47 होटल स्वामियों पर जल संस्थान का 9 लाख से अधिक का बकाया है। उक्त होटल स्वामी जल संस्थान का बिल जमा करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। पानी का बिल जमा न करने में सरकारी विभाग भी पीछे नहीं हैं। जल संस्थान का सबसे बड़ा बकाएदार बीएसएनएल है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सोहन सिंह जठूड़ी ने बताया कि बीएसएनएल पर ढाई लाख व गढ़वाल विकास निगम पर 2 लाख से अधिक का बकाया है। जबकि पुलिस विभाग व नगर पालिका पर 50-50 हजार, जीआईसी श्रीनगर पर 32 हजार, तहसील विभाग पर 40 हजार का बकाया है। इसके अलावा कई अन्य सरकारी विभागों पर भी हजारों का बकाया है। कुल मिलाकर 16 लाख का बकाया है। जठूड़ी ने बताया कि सभी बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है। यदि जल्द पानी के बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो मार्च माह में कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें