फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया दो राजस्व कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। तहसील चौबट्टाखाल के एसडीएम ने दो राजस्व कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम के औचक निरीक्षण में दो राजस्व कर्मी बिना सूचना व अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने तहसीलदार को तीन दिन के भीतर दोनों राजस्व कर्मियों के स्पष्टीकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील चौबट्टाखाल के एसडीएम एसएस राणा ने सात और नौ फरवरी को तहसील का औचक निरीक्षण किया। इसमें राजस्व निरीक्षक चौबट्टाखाल बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थिति पाए गए। कार्यालय में राजस्व निरीक्षक के छह और आठ फरवरी के अवकाश प्रार्थना पत्र मिले, लेकिन कोई स्वीकृत नहीं था। तहसील के मवालस्यूं पट्टी-4 के राजस्व उपनिरीक्षक कार्यक्षेत्र से एक फरवरी के बाद बिना सूचना के ही अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे इन क्षेत्रों की शासकीय व प्रशासनिक सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। एसडीएम ने तहसीलदार के माध्यम से दोनों राजस्व कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम एसएस राणा ने बताया कि राजस्व निरीक्षक चौबट्टाखाल लक्ष्मण सिंह नेगी और राजस्व उपनिरीक्षक मवालस्यूं-4 बिना सूचना व अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित चल रहे हैं। राजस्व कर्मियों का आचरण कर्मचारी सेवा नियमावली के विरुद्ध है। तहसीलदार के माध्यम से दोनों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं आने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें