पौड़ी। जनपद के असहाय, वंचितों की मदद के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वेलफेयर सोसायटी गठित की है। सोसायटी समाज के गरीब, असहाय व वंचितों की मदद करेगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि समाज में आज भी गरीब, असहाय व वंचित लोग हैं, जिन्हें मदद की दरकार होती है। जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता से वेलफेयर सोसायटी गठित की गई है। समिति में सीडीओ दीप्ति सिंह को अध्यक्ष और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह को सचिव बनाया गया। इस अवसर पर सीएमओ डा. बीएस जंगपागी, डीएफओ सिविल सोयम संतराम, पीडी एसएस शर्मा, एपीडी सुनील कुमार, सीएओ देवेंद्र राणा आदि मौजूद थे।