फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी अकादमी की घोषणा से छिने लोगों के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप थपलियाल
विज्ञापन

श्रीनगर। काग्रेस शासन काल में टिहरी जिले के श्रीकोट माल्डा गांव में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) प्रशिक्षण अकादमी तो नहीं बन पाई। पर अब भाजपा सरकार ने पौड़ी जिले के देवार गांव में एनसीसी अकादमी की घोषणा कर राजनीति गरमा दी है। कांग्रेस ने इसे हल्की राजनीति बताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
टिहरी जिले के विकास खंड देवप्रयाग के अंतर्गत स्थित श्रीकोट माल्डा गांव में 5 दिसंबर 2016 को तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड की पहली और देश की छठवीं एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी का शिलान्यास किया था। तब न तो सरकारी और न ही निजी भूमि एनसीसी एकेडमी के नाम हस्तांतरित हुई थी इसीलिए तब इसे जल्दबाजी में चुनावी लाभ लेने वाला कदम ठहराया गया था। शिलान्यास के बाद सिविल वन भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। रोजगार की आस में वर्ष 2017 में लगभग 60 ग्रामीणों ने जमीन दान करने के लिए एनओसी भी दे दी थी।
विज्ञापन

सरकार बदलने के बाद स्थिति बदल गई। श्रीकोट के बजाय अलकनंदा नदी के पार पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक स्थित देवार गांव में अकादमी निर्माण की तैयारी हो गई। गत 7 जनवरी को पौड़ी पहुंचे मौजूदा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अकादमी की घोषणा कर इस पर मुहर लगा दी।
सरकार के इस कदम से राजनीति गरमाने की आशंका है। कुल मिलाकर अभी यह कहा जा सकता है कि सरकार बदलने के बाद एनसीसी अकादमी भी राजनीतिक खींचतान का केंद्र बन गई।
आईएमए की तर्ज पर बननी है अकादमी
करीब 30 करोड़ की लागत से आईएमए (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) की तर्ज पर बनने वाली प्रदेश में एनसीसी अकादमी का निर्माण होना है। उत्तराखंड में लगभग 30 हजार एनसीसी कैडेट्स हैं। इसमें से प्रतिवर्ष लगभग 16 हजार कैडेट्स प्रशिक्षण लेते हैं। उत्तराखंड में कैडेट्स के प्रशिक्षण की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। एनसीसी के प्रशिक्षण कैंप अलग-अलग जगह चलने के बजाय एक ही स्थान पर चले, इसलिए श्रीकोट माल्डा में प्रशिक्षण अकादमी की मंजूरी दी गई थी। अकादमी में स्टाफ सलेक्शन बोर्ड का प्रशिक्षण, कैडेट्स को उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण और वायु एवं नौ सेना कैडेट्स प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया था।
---देवार गांव में एनसीसी अकादमी स्थापना की कार्रवाई पिछले सात-आठ माह पूर्व हो गई थी। जमीन फाइनल हो चुकी है। इसके कागजात तैयार हैं। यदि चुनाव नहीं होते, तो पहले ही घोषणा हो चुकी होती। माल्डा के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मुकेश कोहली, विधायक पौड़ी
भाजपा जनता को गुमराह कर लड़ाने का काम कर रही है। माल्डा में अकादमी निर्माण का गजट नोटिफिकेशन भीे हो चुका है। इसके बाद मौजूदा मुख्यमंत्री इसको पौड़ी जिले में बनाने की घोषणा कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका विरोध किया जाएगा। मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक देवप्रयाग
विज्ञापन


एनसीसी अकादमी शिफ्टिंग की घोषणा से आक्रोश
देवप्रयाग। पौड़ी जिले के देवार गांव में एनसीसी अकादमी की घोषणा से पौड़ीखाल के निवासियों में रोष है।
ग्राम प्रधान श्रीकोट साब सिंह बागड़ी, प्रधान पंचूर रजनीशकांत तिवाड़ी, प्रधान कोला कांडी सोहन सिंह, प्रधान चपोली विजयेंद्रनाथ, प्रधान धरूण उषा देवी समेत हरपाल बिष्ट, अब्बल सिंह, दीवान सिंह कठैत व पूरण सिंह ने कहा कि माल्डा में अकादमी खोलने की कवायद 2014 में शुरू हुई थी। तत्कालीन विधायक/कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के आमंत्रण पर एनसीसी के उप महानिदेशक एसके साइनी व ले. कर्नल जसपाल नेगी की टीम ने 21 अगस्त 2014 को माल्डा श्रीकोट में भूमि का निरीक्षण किया था। 200 नाली भूमि दान में दिए जाने के बाद 5 दिसंबर 2016 को शिलान्यास हुआ था। लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की घोषणा से उनको झटका लगा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें