फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकोट में प्रस्तावित खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर पालिका विस्तारित क्षेत्र श्रीकोट गंगानाली में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को उप जिलाधिकारी मायादत्त जोशी ने अधिकारियों के साथ अलकनंदा नदी किनारे खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक/राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की घोषणा के अनुसार श्रीकोट में स्थित खेल मैदान का स्टेडियम के रुप में विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके लिए रेल विकास निगम लि. (आरवीएनएल) की ओर से पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन (आरएंडआर) के तहत लगभग 3.72 करोड़ की वित्तीय मदद दी जा रही है। बुधवार को एसडीएम जोशी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएन गुप्ता, राजस्व कर्मियों और कार्यदायी एजेेंसी के साथ मैदान का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने खेल मैदान में उपलब्ध जमीन का ब्यौरा लेने के साथ ही संपर्क मार्गों की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि स्टेडियम की डीपीआर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें