फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सफाई कर्मचारियों को मिले सभी देय सुविधा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि निकाय के सफाई कर्मियों और वाल्मीकि समाज को नियमानुसार सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कर्मचारियों को वर्दी, रेन कोट व जूते आदि दिए जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को निकाय कर्मियों एवं वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के समाने विभिन्न योजनाओं, पेयजल व बीपीएल कार्ड आदि से संबंधित समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निकाय सफाई कर्मियों एवं समाज के लोगों को शासनादेश के अनुरूप देय सुविधाएं दी जाएं। डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग उनके नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव तैयार करे। वहीं कोट ब्लाक के सितोनस्यूं मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पर्यटन विभाग व पुरातत्व विभाग संयुक्त निरीक्षण करे। जिलाधिकारी ने कोटद्वार नगर निगम के 40 वार्डों के सापेक्ष 20 सुपरवाइजर तैनाती के प्रस्ताव के भी निर्देश दिए। वाल्मीकि समाज द्वारा बारातघर की मांग पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। वाल्मीकि समाज की ओर से बीपीएल कार्ड, शौचालय, पेयजल आदि की समस्याएं भी रखीं। डीएम ने संबंधित विभाग को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर पालिका ईओ पौड़ी विनोद लाल शाह के साथ ही वाल्मीकि यूनियन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष बनारसी दास, आशाराम, श्रीनगर से राजीव, राजन व बलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें