फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पकड़े पौड़ी से भेजे 46 हजार के पुराने नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। नोटबंदी के समय पौड़ी से कानपुर भेजे गए 46 हजार के पुराने नोट नकली निकले। आरबीआई कानपुर के दावा अनुभाग निर्गम विभाग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से इस संबंध में शिकायत की है। इस आधार पर कोतवाली पौड़ी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की ओर से हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट विभिन्न बैंकों में जमा कराए गए थे। पौड़ी जनपद के बैंकों में जमा किए गए पुराने नोट आरबीआई कानपुर के दावा अनुभाग निर्गम विभाग को भेजे गए, लेकिन कानपुर में जब इन पुराने नोटों की जांच हुई तो पता चला कि हजार और पांच सौ रुपये के ये पुराने नोट नकली हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि यह नोट पौड़ी जिले से भेजे गए थे। कोतवाली निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि कानपुर में नकली नोट पकड़े जाने पर कानपुर के दावा अनुभाग निर्गम विभाग के प्रबंधक सत्य कुमार की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी जेआर जोशी को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान पुराने नोट जमा कराए जाने के दौरान संबंधित बैंक भी यह पता नहीं लगा पाया कि नोट नकली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें