फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं पर बंदरों का हमला, चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं और अन्य छात्रों पर कंडोलिया मंदिर के पास बंदरों ने हमला कर दिया। चारों को अस्पताल में भर्ती करा गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। कालेज के छात्रों ने प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मण सिंह को ज्ञापन देकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हेमवती नंदन बहुुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हिमानी और करिश्मा सुबह कालेज जा रही थीं। वह कंडोलिया मंदिर पहुंची कि वहां बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। छात्राओं के शोर मचाने पर छात्र गंभीर नेगी व भारत नेगी मौके पर पहुंचे तो बंदरों ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चारों छात्र-छात्राओं की आवाज सुन अन्य छात्रों ने भी शोर मचाया तब बंदर भाग गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें