फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक ने किया आजमगढ़ ज्वाइंन, जीबी पंत कालेज में पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। शासन ने जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी में अनियमितताओं के आरोपों का जांच के आदेश दिए हैं। तकनीकी शिक्षा निदेशक पंकज पांडे ने टीएचडीसी के निदेशक डा. पीएस तोमर को यह जांच सौंपी है।
बता दें कि क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व निदेशक एसपी पांडे के कार्यकाल के दौरान कालेज में कैंटीन आवंटन, प्रेक्षागृह मरम्मतीकरण, कंप्यूटर खरीददारी, आउट सोर्सिंग पीएफ में अनियमितताओं के आरोप लगाये थे। इसके अलावा रजिस्ट्रार संदीप कुमार के प्रमाणपत्रों को भी फर्जी बताया था। अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर मोर्चा कार्यकर्ताओं के आमरण अनशन करने पर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने अनियमितताओं का जांच कराने को अपनी संस्तुति शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


कोट-------
शासन ने अनियमितताओं की जांच मुझे सौंपी है। जांच की शुरूआती प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। जांच कब तक पूरी होगी, यह अभी तय नहीं है। गड़बड़ी हुई या नहीं, जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
--डा. पीएस तोमर, निदेशक टीएचडीसी।

निदेशक नहीं होने से अटका वेतन
पौड़ी। जीबी पंत कालेज के निदेशक डा. एसपी पांडे तीन फरवरी को त्यागपत्र देने के बाद राजकीय इंजीनियरिंग कालेज देवगांव आजमगढ़ में निदेशक का कार्यभार संभाल चुके है। कालेज में निदेशक का पद रिक्त होने से व्यवस्थाएं सीधे तौर पर प्रभावित हो रही हैं। फिलवक्त कार्यवाहक निदेशक का दायित्व प्रो. आशीष नेगी संभाल रहे हैं, लेकिन उनके पास वित्तीय अधिकार नहीं होने से कर्मचारियों का वेतन, भत्ते आदि अटके हुए हैं। कालेज के कर्मचारी नेता भरत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की कि कालेज में शीघ्र निदेशक की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन


कोट
डा. एसपी पांडे के निदेशक पद से इस्तीफा देने के बाद शासन ने वरिष्ठ प्रोफेसरों की सूची मांगी है। शासन को नौ वरिष्ठ प्रोफेसरों की सूची भेजी गई है। उम्मीद है कि शासन इस पर शीघ्र निर्णय लेगा।
-डा. संजीव नैथानी, रजिस्ट्रार जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी।

कोट--------
पूर्व निदेशक एसपी पांडे के जाने के बाद वित्त को लेकर कठिनाइयां सामने आ रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों आदि को भी वेतन नहीं मिल पा रहा है।
-प्रो. आशीष नेगी, कार्यवाहक प्राचार्य, जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें