पौड़ी। पौड़ी ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में तीन दिवसीय बाल लेखन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीईओ जेपी काला ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि भाषा की अभिव्यक्ति समझ के साथ है तो अन्य विषयों की पढ़ाई भी सरल हो जाती है। इससे सीखना रोचक होता है। शिविर में प्राथमिक विद्यालय भितांई, ओजली, मल्ली, कलढुंग, सिरोली, गजेंद्रपुर, क्यार्क आदि स्कूलों के 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिविर के पहले दिन रोचक खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इस मौके पर संपूर्णानंद जुयाल, अनीता ध्यानी, मनोहर चमोली, दीनानाथ मौर्य व बिजेंद्र भट्ट आदि शामिल रहे।