फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने समाज कल्याण को दिए छात्रवृति जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी घुड़दौड़ी में अध्ययनरत 70 ओबीसी व एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल पाई है। ऐसे में परेशान छात्रों ने जिलाधिकारी सुशील कुमार से मुलाकात की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को छात्रों को छात्रवृत्ति जल्द निर्गत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज के एसटी व ओबीसी छात्रों ने शनिवार डीएम कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। मामले में डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी रतन रावल को निर्देश दिए हैं कि वे कालेज से सूची लेकर छात्रों को छात्रवृत्ति की धनराशि जारी करें। इसके अलावा डीएम ने कालेज से भी छात्रवृत्ति नहीं देने के मामले में भी जवाब पूछा है। बता दें कि कालेज में अध्ययनरत एसटी व ओबीसी छात्रों को वर्ष 2016-17 की छात्रवृत्ति न मिलने से वह फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। इधर छात्रों ने चेतावनी दी कि शीघ्र छात्रवृत्ति नहीं देने पर संबंधित आयोग से शिकायत करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें