पौड़ी (ब्यूरो)। गुजरात में भाजपा की जीत पर ब्लॉक मुख्यालय पाबौ में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। विधायक प्रतिनिधि भैरव सिंह गुर्साइं की मौजूदगी में जीत पर जश्न के साथ ही बैठक भी की गई। इसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की लोकप्रिय नीतियों की वजह से भाजपा जीत का परचम लहरा रही है। जश्न में पूर्व पालिकाध्यक्ष पौड़ी राजेंद्र टम्टा, गुलाब सिंह, विवेक नेगी, वीरेंद्र रौथाण, संजय रावत, बृजेंद्र नेगी, दिनेश रावत, आशुतोष पोखरियाल मौजूद रहे।