फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की मजदूरी से नेशनल टूर्नामेंट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। सरकारी तौर पर भले ही खेल प्रतिभाओं की अनदेखी हो रही हो, लेकिन प्रतिभाएं फिर भी अपनी चमक बिखेर रही हैं। पौड़ी के अंडर-16 बालक-बालिकाएं प्रदेश के बाद देश में उत्तराखंड का नाम रोशन करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन खिलाड़ियों के जज्बे और हौसले को आम लोग भी सलाम करते हैं।

- जीआईसी सीकू में 12वीं की छात्रा अंबिका का प्रदेश की बालिका नेशनल फुटबाल टीम अंडर 16 में सेलेक्शन हुआ है। अंबिका के पिता सज्जन सिंह खेतीबाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अंबिका बताती हैं कि टूर्नामेंट में जाने के लिए वह पैसों का इंतजाम मनरेगा में मजदूरी से कर रही है। पांच हजार रुपये जमा हो गए हैं। अंबिका अंडर-14 में नेशनल खेल चुकी है। तब मैच अंडमान-निकोबार के चाचा नेहरू स्टेडियम में हुआ था।
विज्ञापन


- जीआईसी सीकू की ही नीतू 11वीं की छात्रा है। आठ भाई बहनों में सबसे छोटी नीतू के पिता का एक एक्सीडेंट में निधन हो गया था। बावजूद इसके नीतू जमकर मेहनत कर रही हैं। अंडर-16 की गर्ल्स टीम में नेशनल के लिए नीतू का भी चयन हुआ है। नीतू बताती हैं कि मां के साथ घर के कार्यों में हाथ बंटाने के साथ ही वह हर दिन तीन घंटे फुटबाल को देती है। नीतू का सपना है कि एक दिन वह राष्ट्रीय टीम की सदस्य बने।

- ब्लॉक एकेश्वर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डियूलड में कक्षा सात की छात्रा सलोनी के पिता भी मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। सलोनी 200 और 400 मीटर की धावक है। प्रदेश में स्थान पाने के बाद सलोनी का अंडर-14 बालिका वर्ग की 200 और 400 मीटर में चयन हुआ है। सलोनी बताती है कि उसका सपना है कि वह एक दिन देश की सबसे तेज धावक बने।

- पौड़ी के शौर्य पंत बैडमिंटन में लगातार पौड़ी का नाम रोशन कर रहे हैं। अंडर-13 में शौर्य पंत को देश में 21वां रैंक मिला है। शौर्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कई स्पर्धाओं के विजेता रहे हैं। ऑल इंडिया सब जूनियर, चाजी मेमोरियल नई दिल्ली, पीएनबी मेट लाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपिंयनशिप के अलावा जोनल और स्टेट की कई स्पर्धाओं में खिताब हासिल कर चुके हैं। शौर्य कहते हैं कि बैडमिंटन ही उन्होंने अपना लक्ष्य बना दिया है।
विज्ञापन


- अंडर-10 में तरुण पंत की रैंकिंग उत्तराखंड बैडमिंटन चैपिंयनशिप में तीसरे स्थान पर हैं। तरुण ऑल इंडिया सब जूनियर, महादंगल बैडमिंटन स्पर्धा गाजियाबाद समेत अन्य स्पर्धाओं में पुरस्कार प्राप्त कर चुक ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें