पौड़ी (ब्यूरो)। कृषि विभाग की पहल पर कृषक महोत्सव-2017 आज छह अक्तूबर से शुरू होगा। कंडोलिया मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे विधायक मुकेश कोली और जिलाधिकारी सुशील कुमार महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कृषि समेत विभिन्न विभागों ने महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली हैं। जिले की सभी न्याय पंचायतों में 14 रथों के माध्यम से काश्तकारों को खेती की उन्नत तकनीकों, कृषि उपकरण व उनके संचालन की भी जानकारी दी जाएंगी।