फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर हुए 51 प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय नर्सिंग कालेज पौड़ी में पहले शैक्षणिक सत्र के लिए बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। प्रवेश के लिए काउंसिलिंग देहरादून में होने के बावजूद पहले चरण में ही 60 सीटों के सापेक्ष 51 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। कालेज में अब जनवरी माह से कक्षाओं के संचालन की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर डोभ-श्रीकोट के समीप जिले का नर्सिंग कालेज का भवन बन चुका है और वर्तमान में यहां कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहा है। कालेज में प्रवेश के लिए स्टेट नर्सिंग कालेज देहरादून में प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया हो चुकी है। कालेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें स्वीकृत हैं। कालेज की प्राचार्य मनीषा ध्यानी ने बताया कि पहले चरण में पहले शैक्षणिक सत्र के लिए बीएससी नर्सिंग की 51 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब 9 सीटें ही रह गई हैं, जो द्वितीय चरण में भरी जाएंगी। प्राचार्य ध्यानी ने कहा कि कालेज के प्रशासनिक सहित दो ब्लॉक प्रशासन ने खाली करा दिए हैं, जबकि छात्रावास में कोविड सेंटर संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कालेज को खाली करने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है। जनवरी माह से कालेज परिसर में कक्षाओं के संचालन के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें