फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा

Sun, 31 May 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपूर और तीन धारा के बीच मूसलाधार बारिश के कारण हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा अचानक धंस गया। सुरक्षा दीवार ढहने से हाईवे नीचे से खोखला हो गया है जिससे यहां आवाजाही में खतरा बना है। वहीं बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में ही मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावित क्षेत्र में बैरियर, सुरक्षा टेप और रेत के कट्टे लगा दिए ताकि यहां से कोई न गुजरे। पुलिस ने मार्ग से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से इस स्थान पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें