श्रीनगर। व्यापार मंडल श्रीनगर के चुनाव को लेकर बाजार में चुनावी माहौल तेज हो गया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए व्यापारियों ने उत्साह के साथ नामांकनपत्र खरीदे। वहीं रविवार को एक भी नामांकनपत्र नहीं बिका। चुनाव अधिकारी दिनेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन, महासचिव पद के लिए दो तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकनपत्र की बिक्री हुई। जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। संवाद