फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: केदारनाथ धाम में बनेगा 50 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में संसाधनों से लैस 50 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में यात्रा रूट पर गुप्तकाशी या अन्य स्थान पर उप जिला अस्पताल का निर्माण होगा। चिकित्सकों, एएनएम, वार्ड ब्वॉय और नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पद एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के माध्यम से 25 जनवरी से पहले भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिल कॉलेज के सभागार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक के दौरान यह निर्णय लिए गए। मंत्री ने रविवार को पौड़ी व रुद्रप्रयाग जिले के स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम, आयुष्मान योजना और राजकीय मेडिकल कॉलेज की समीक्षा बैठक ली।
समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि चाकीसैंण, त्रिपालीसैंण, पैठाणी, खिर्सू और श्रीनगर अस्पताल में चिकित्सकों के आवास निर्माण हेतु 25 करोड़ दिए गए हैं। रिखणीखाल या नैनीडांडा और थलीसैंण में उप जिला अस्पताल बनाए जाएंगे। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल और दुगड्डा को सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ रुद्रप्रयाग ने बताया कि जिले में 98 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 83 काम कर रहे हैं। इस पर मंत्री ने नियमित चिकित्सकों की नियुक्ति होने तक अनुबंध पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ पौड़ी को जयहरीखाल अस्पताल में आवास हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने चाकीसैंण अस्पताल में प्रसव कक्ष को ठीक करने और बूंगीधार अस्पताल की मरम्मत की बात कही।
शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एनएचएम की समीक्षा करते हुए कहा कि संचारी रोगों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2024 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाना है। गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव (अस्पताल में) कराया जाएगा। स्कूलों में हर 15 दिन में स्वास्थ्य परीक्षण होगा। प्रत्येक बच्चे की हेल्थ आईडी बनेगी। उन्होंने सीएमओ पौड़ी व रुद्रप्रयाग को एचएचएम के रिक्त पद 26 जनवरी तक भरने के निर्देश दिए।
निगम कर्मियों के बनेंगे गोल्डन कार्ड
आयुष्मान योजना की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के विभिन्न निगमों में कार्यरत कर्मियों के भी गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। दोनों जिलों में शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
23 दिसंबर को सीएचओ को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला प्रदेश है, जहां डॉक्टरों की कमी नहीं है। अगले साल मार्च माह में अस्पतालों को 350 एमबीबीएस डॉक्टर मिल जाएंगे। इसके अलावा 40 सर्जन भी उपलब्ध हो जाएंगे। 2024 तक सर्जनों की कमी नहीं रहेगी।
वर्षवाह होंगी भर्तियां
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 1800 वेलनेस केंद्रों के लिए 750 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की नियुक्ति कर दी गई है। 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और वह नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्षवार 2800 नर्सिंग स्टाफ और 850 एएनएम की भर्ती होगी। स्वास्थ्य विभाग में 10,000 लोगों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी और चमोली जिले में काफी संख्या में यात्री आते हैं। वहां मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें