फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से बिना वेतन काम कर रहे 462 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेएंडके पीडीडी कैजुअल लेबर यूनियन ने बिजली विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीन साल से 462 कर्मचारी बिना वेतन काम किए जा रहे हैं। एनआईसी पोर्टल में इनके नाम तक दर्ज नहीं है। लेबर यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शनी मैदान में धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने आरोप लगाया कि विभाग कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है, मांगों को हल नहीं किया जा रहा है। मौजूदा समय में 2700 के करीब कर्मचारियों को वेतन हर माह जारी हो रहा है, लेकिन 462 कर्मचारियों के वेतन की अदायगी नहीं हो रही। इनका नाम एनआईसी पोर्टल में अपडेट ही नहीं हो पाया है। कर्मचारियों को बीते तीन साल से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। इस मसले के बारे में मैनेजिंग डायरेक्टर से भी मुलाकात की गई है। अभी तक आश्वासन ही मिल रहे हैं। यूनियन ने जल्द मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारी महेंद्र पाल शर्मा, अशोक कुमार और लेख राज मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्या को उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया है, बिना वेतन काम कर रहे कर्मचारियों का नाम जल्द एनआईसी पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।
पीडी सिंह, एक्सईएन, पीडीडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें