फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग में पहुंचे 44 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा परिसर पौड़ी में माध्यमिक शिक्षा के प्रवक्ता पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर चौथी और कला वर्ग की पहली काउंसलिंग हुई। जिसमें 44 अभ्यर्थी पहुंचे। जबकि विभाग में विभिन्न पदों पर काउंसलिंग के लिए 132 अभ्यर्थी आमंत्रित किए गए थे। अभी तक हुई तीन काउंसिलिंग में 156 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है।शिक्षा परिसर पौड़ी में माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत चौथी काउंसलिंग संपन्न हुई। जनपद पौड़ी के माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के विभिन्न पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कला वर्ग की पहली काउंसलिंग में 132 अभ्यर्थी आमंत्रित किए गए। जिसमें 44 अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन

समिति द्वारा सभी अभ्यर्थियों के समस्त शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि काउंसलिंग में 132 के सापेक्ष 44 अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें सामान्य शाखा में राजनीति विज्ञान में 10, भूगोल में 7, अर्थशास्त्र में 10, हिंदी में 15 और महिला शाखा में अर्थशास्त्र व हिंदी में 1-1 अभ्यर्थी शामिल रहे। बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद जल्द ही चयनित अतिथि शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें