पौड़ी। जनपद पौड़ी में एक राज्य मार्ग समेत 43 मोटर मार्ग पर बारिश के चलते रविवार को बंद रहे। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार एक राज्य मार्ग कर्णप्रयाग नौटी- पैठाणी मोटर मार्ग बंद रहा। इसके अलावा सतपुली- दुधारखाल- धारकोट- सतपुली- सिसल्डी व सिर्खू- खेड़ाखाल मोटर मार्ग बाधित रहा। इसके अलावा 40 पौड़ी जनपद के ग्रामीण मार्ग भी बारिश से बाधित रहे। संवाद