फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान 17-59-50

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से जनपद पौड़ी को 32 जोन और 116 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 14 बैरियर बनाए गए हैं, जिनमें 4 उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं। 232 मोबाइल टीमें बूथों की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के छह विधान सभा क्षेत्रों के 899 मतदेय स्थलों में बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन विभाग व पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जनपद पौड़ी के 32 जोन व 116 सेक्टरों में 2 एएसपी, 5 सीओ, 12 इंस्पेक्टर, 104 सबइंस्पेक्टर, 73 हेड कांस्टेबल, 615 कांस्टेबल, 80 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही 20 फायरमैन, 52 वन दरोगा, 37 वनरक्षक, 1325 होमगार्ड जवान, 800 पीआरडी जवान, 229 ग्राम प्रहरी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। पीएससी की एक और सीआरपीएफ की चार कंपनियां भी सुरक्षा में तैनात हैं। जनपद में बने 14 बैरियरों में चार उत्तर प्रदेश सीमा से सटे हैं, जो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इन बैरियरों पर सीआरपीएफ भी तैनात रहेगी। इसके अलावा जिला निर्वाचन विभाग के 32 जोनल मजिस्ट्रेट, 116 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस विभाग ने 56 मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं, जो प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदान की निगरानी करेंगी। एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से निडर होकर शतप्रतिशत मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें