फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की ईमानदारी है मेरी सबसे बड़ी पूंजी: खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जनसभाओं में उन्होंने कहा कि पिता की ईमानदारी ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने नलई गांव से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय कल्जीखाल में आयोजित जनसभा में खंडूड़ी ने कहा कि उनके पिता गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को रक्षा समिति के अध्यक्ष पद से हटाकर केंद्र सरकार ने अपमान किया है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल व ब्लाक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री सरिता नेगी, राजेंद्र शाह व प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने सबदरखाल में भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, जिला प्रवक्ता संजय डबराल, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश ढौंडियाल, ब्लाक अध्यक्ष कल्जीखाल कांग्रेस कमेटी अर्जुन पटवाल, जिला प्रभारी आईटी विभाग नितिन रावत, केशवानंद आर्य व तामेश्वर आर्य आदि मौजूद थे।

कई लोगों ने थामा हाथ
पौड़ी। ब्लाक मुख्यालय कल्जीखाल में आयोजित कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी की जनसभा में कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। इसमें भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह नेगी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पटवाल, पूर्व सचिव सहकारी समिति मनमोहन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संगठन जगपाल सिंह नेगी सहित लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी खंडूड़ी ने चलाया हल
पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान हल चला कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को चौंका दिया। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी जनसंपर्क अभियान के दौरान केवर्स गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक खेत में हल चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें