फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय ने दी शहीदों को श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को जिला मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी एक माह और जिला पंचायत के कर्मचारी एक दिन का वेतन शहीदों को देंगे। वहीं बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्रों ने चंदा भी एकत्र किया।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। एजेंसी चौक से मार्च निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होकर वापस एजेंसी चौक पहुंचा। यहां लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। दूसरी ओर जिला पंचायत पौड़ी की अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि उनका एक माह और जिला पंचायत के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन शहीदों को दिया जाएगा। वहीं बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्रों ने जिला मुख्यालय पौड़ी में चंदा एकत्र किया। छात्र एकत्र चंदे को जिलाधिकारी के माध्यम से शहीद सैनिकों को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जामा मस्जिद के सचिव मौ. अख्तर, मौ अयाज कुरैशी, नफीस हुसैन, राहत हुसैन, जावेद सिद्दिकी, इरफान, शादब, आशिफ, सीताराम पोखरियाल, नमन चंदोला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, आयुष भंडारी व रोहित चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें