फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी प्रधानमंत्री कोष में जमा करेंगे एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। पेयजल तकनीकी/फिल्ड कर्मचारी संगठन ने पुलवामा की आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सोमवार को आयोजित संगठन की बैठक में कर्मियों ने शहीदों के परिवारों व घायल सैनिकों के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संगठन ने जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजा एक दिन का वेतन राहत कोष में जमा करवाने का अनुरोध किया है। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री हरीश थपलियाल, संरक्षक विनोद भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं गढ़वाल केंद्रीय विवि के अधिकारी-कर्मचारियों व शिक्षकों ने शहीदों के परिजनों को एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें