श्रीनगर। विभिन्न संगठनों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। छात्र संगठन एआईडीएसओ ने प्रभात फेरी निकालने के पश्चात नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व मंगलवार शाम संगठन ने सभा आयोजित कर नेताजी के सपनों का भारत बनाने की अपील की। सभा के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद डा. तरुण मंडल और एसयूसीआई पार्टी के डा. मुकेश सेमवाल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में आजाद हिंद फौज की भूमिका पर चर्चा की। इस मौके पर बिड़ला परिसर की छात्र संघ सहसचिव पूजा भंडारी, एआईडीएसओ के सचिव प्रवीण भंडारी व डीएसओ की नगर सचिव रेशमा पंवार आदि मौजूद थे। वहीं नगर के कांग्रेसजनों ने बस स्टेंड में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य वीरेंद्र नेगी, कांग्रेस जिला महामंत्री गणपति भट्ट, हीरा लाल जैन, शिव लाल, परवेज अहमद, मुकेश अग्रवाल व सौरभ जैन आदि उपस्थित थे।