फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संगोष्ठी में सपना रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी के अंतर्गत ‘औद्योगिक क्रांति : क्या हम तैयार हैं’ विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में 15 विकासखंडों के 29 विद्यालयों के 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज दिउला पौखाल की कक्षा 10 की छात्रा सपना ने प्रथम, राइंका कमलपुर की 10वीं की छात्रा कविता ने दूसरा, जबकि राउमावि पाटीसैंण की छात्रा अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले व दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राएं विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर में 28 अगस्त को राज्य स्तरीय वैज्ञानिक संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पौड़ी हरेराम यादव ने किया। इस मौके पर जिला समन्वयक मंगल सिंह चौहान, डायट प्राचार्य के प्रतिनिधि जगमोहन कठैत, मोहन चंद्र घिल्डियाल, जीतेंद्र सेमवाल, महेंद्र रौथाण, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रमोद नौडियाल, सुदेश जुगरान, मुन्ना लाल, मनोज कुमार व कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें