फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से बात करने को चढ़ना पड़ता है छत पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड की विड़ोलस्यूं पट्टी के पसीणा, रतकोटि और निसणी सहित कई गांवों में ग्रामीणों को मोबाइल से बात करने के लिए घर की छत पर चढ़ना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में बीएसएनएल का एक मोबाइल टावर है, लेकिन सिग्नल न होने से यह दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में अन्य मोबाइल कंपनियों के भी टावर नहीं हैं। ऐसे में बिडोली, मरोड़ा, सुक्र, थानधार व उल्ली आदि क्षेत्र के ग्रामीणों को आए दिन खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। सिग्नल न होने से क्षेत्र के लोगों का अन्य हिस्सों से संपर्क कटा रहता है। स्थानीय संजय ढौंढियाल, संग्राम सिंह, बचन सिंह, विजय सिंह नेगी, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह, विनय, बलबीर सिंह व रघुवीर सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में बीएसएनएल की ओर से एकमात्र मोबाइल टावर लगाया गया है, लेकिन इसका ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मोबाइल करने के लिए क्षेत्र के लोगों को घर की छत या फिर किसी पहाड़ी पर चढ़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें