पौड़ी। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों से फीस के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि स्कूल पर कार्रवाई नहीं होगी तो एनएसयूआई आंदोलन करेगी।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष नेगी ने जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया गया कि हिल्स इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वसूली के बाद आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।