फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार देता है अधिक लोगों को रोजगार का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। आस्था सेवा संस्थान की ओर से जिला पंचायत सभागार में उद्यमिता विकास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उद्योग केंद्र के अधिकारियों और संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने लोगों से स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कांबोज ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम स्थापित करने के लिए यह जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही कोटद्वार, सतपुली और पौड़ी में उद्यमिता विकास को लेकर 21 दिनों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से स्वरोजगार अपनाने की अपील की। कहा कि जो भी व्यक्ति उद्योग स्थापित करना चाहता है वह जिला उद्योग केंद्र से मदद ले सकता है। आस्था सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा ने कहा कि एक व्यक्ति स्वरोजगार कर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकता है। कार्यक्रम में पैरामेडिकल संस्थान डीपीएमआई के छात्रों के साथ आशा कार्यकत्रियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें