फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक कल्याण मंच ने किया पीएमएस का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नागरिक कल्याण मंच ने जिला अस्पताल में डाक्टर समेत अन्य मांगों को लेकर प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार का घेराव किया। चेताया कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने के बाद ही धरना समाप्त होगा।
विज्ञापन

नागरिक कल्याण मंच 11 जनवरी से जिला अस्पताल में धरने पर डटा है। शनिवार को धरने के दौरान सीएमएस डा. अनिल कुमार का उस वक्त घेराव किया गया जब वे अवकाश पर जा रहे थे। सीएमएस ने विश्वास दिया कि अवकाश पर गए डाक्टर सोमवार पर लौट आएंगे। धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ भी सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। धरने में भगवान सिंह टम्टा, केदार सिंह, रघुवीर सिंह रावत, धर्मवीर रावत, गिरीश चंद्र बड़थ्वाल, विनोद जोशी, जगमोहन सिंह नेगी, वीर प्रताप सिंह, कैलाश डेविड, विनोद बिष्ट, संगीता रावत, महावीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, सुलोचना रावत, अब्दुल वहीद, सुलतान सिंह, गांधी सिंह नेगी आदि बैठे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें