पौड़ी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय स्पर्धाओं के बाद 14 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के किया गया है। स्पर्धाओं में 13 ब्लाकों के छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए।
जीआईसी पाबौ में जिला राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की घोषणा की गई। जिला बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक राजेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने इसकी घोषणा की। सीनियर वर्ग में जीआईसी कालौ की श्वेता, जीआईसी कल्जीखाल की श्वेता, जीआईसी वेदीखाल की प्रभा, जीआईसी मटियाली की अंजली नेगी, जीआईसी पोखड़ा के रवेंद्र ढौंढियाल, जीआईसी जामलाखाल के सौरभ, जीआईसी घेरूवा की प्रीति और जीआईसी चाकीसैण के नितिन चौहान का चयन हुआ है। जूनियर वर्ग में जीआईसी कोट की निकिता, राउमावि नैल गुजराडा की तनीषा नवानी, जीआईसी मुंडनेश्वर के दीपांशु, जीआईसी सिलौगी के अतुल सिलसवाल व राउमावि धारखोला के प्रवीन कुमार का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय स्पर्धा की अभी घोषणा नहीं हुई है। कार्यक्रम में जीआईसी पाबौ के प्रधानाचार्य अमित कठैत, रुपेश कुमार, पारितोष रावत, सुशील चंद, राजेंद्र प्रसाद, रमेश भंडारी, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भैरव सिंह गुसाईं मौजूद रहे।