फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका पौड़ी व श्रीनगर के ईओ को डीएम लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। श्रीनगर की गंदगी ट्रंचिंग ग्राउंड की जगह सीधे अलकनंदा में फेंकी जा रही है, जबकि पौड़ी, कोटद्वार, दुगड्डा व सतुपली में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था अब तक नहीं हुई है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने मामले में ईओ पौड़ी व श्रीनगर पर नाराजगी जताते हुए कूड़ा निस्तारण के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 31 अक्तूबर तक नगर निकायों के सभी वार्डों को ओडीएफ घोषित करने निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम सुशील कुमार की अध्यक्षता में ओडीएफ को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौड़ी व श्रीनगर में कूड़ा निस्तारण को लेकर लापरवाही बरत रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के चालान किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पट्टे वितरित करने व डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने के भी पालिकाओं को निर्देश दिए गए। डीएम सरकारी संपत्ति में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और एसडीएम व ईओ पालिका क ो इसके लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में पौड़ी, दुगड्डा, कोटद्वार, सतपुली व जोंक में विस्तारीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। डीएम ने एसडीएम को कहा कि इसके लिए शीघ्र बीएलओ व सुपरवाइजर नियुक्त करने को कहा।। मौके पर डीएफओ रमेश चंद्र, एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम कोटद्वार राकेश तिवारी, एसडीएम श्रीनगर एमडी जोशी, एसडीएम थलीसैंण कमलेश मेहता, एसडीएम लैंसडोन सोहन सिंह सैनी, ईओ पालिका पौड़ी व ईओ कोटद्वार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें