फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शहर व गांव में बुुजुर्ग, निराश्रित व असहाय लोगों की मदद के लिए पुलिस अभियान संचालित कर रही है। रविवार को एसएसपी जेआर जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के आसपास के गांवों में भ्रमण अभियान चलाया। इस दौरान 827 सीनियर सिटीजन से मुुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानी गई।
विज्ञापन

एसएसपी जेआर जोशी ने भ्रमण के दौरान बताया कि पुलिस सीनियर सिटीजन का चयन कर रही है। अभियान लगातार चल रहा है और असहाय, निराश्रित व बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी जा रही है। रविवार को एसएसपी जेआर जोशी ब्लाक पौड़ी के केसुंदर गांव पहुंचे। यहां बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी कुशल-क्षेम पूछी। बुजुर्ग महिलाओं को शॉल भेंट कर एसएसपी ने विश्वास दिया कि उनकी हर समस्या में पुलिस उनके साथ खड़ी है। सीओ डीएस तोमर ने रेवड़ी व ढ़ाढरी गांव में अभियान चलाया। इसके अलावा पुलिस बुजुर्गों को मोबाइल नंबर भी दे रही है, ताकि वे पुलिस से संपर्क में रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें