पौड़ी। सर्किट हाउस रोड स्थित बस अड्डे में चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। शिविर के 12वें दिन शिविरार्थियों को अनुलोम-विलोम के साथ ही सूर्य नमस्कार के लाभ की जानकारी दी गई।
उन्नत गढ़वाल समिति के तत्वावधान चल रहे योग शिविर की शुरुआत में शिविरार्थियों की संख्या 50 के लगभग थी। 12वें दिन यहां संख्या 95 तक पहुंच गई। योगाचार्य मनमोहन सिंह राणा ने बताया कि शहर में योग के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। 50 से अधिक आयु वर्ग के लोग योग से अधिक जुड़ रहे हैं। शिविर के 12वें दिन आसन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम का अभ्यास करवाया गया। योग शिविर में एजेंसी, सिविल लाइन, एजेंसी, पित्र मोहल्ला, क्यूंकालेश्वर के लोग भाग ले रहे हैं।