कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई एएनएम-जेएनएम प्रवेश परीक्षा
- फोटो : SHRINAGAR
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि की ओर से शनिवार से एएनएम, जेएनएम और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 414 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि सुबह की पाली मेें 193 अभ्यर्थियों ने एएनएम की परीक्षा दी। 6 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में जेएनएम प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 231 अभ्यर्थियों में से 223 परीक्षा में सम्मिलित हुए। 8 अनुपस्थित रहे। रविवार को पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा होगी। संवाद