फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर-देवप्रयाग में 38-38 प्रधानों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर और देवप्रयाग में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। कीर्तिनगर में बीडीओ राजपाल सिंह नेगी ने 38 ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां 97 ग्राम पंचायतों में से 96 ग्राम प्रधान के चुनाव हुए थे। वार्ड सदस्यों के कोरम के अभाव में 58 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सोबन सिंह पंवार, ज्येष्ठ उप प्रमुख विपिन भंडारी, प्रभारी एडीओ पंचायत वीरेंद्र चौहान व पूर्व एडीओ पंचायत भुवन चंद्र थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल में बीडीओ देवप्रयाग सोनम गुप्ता ने निर्वाचित 104 ग्राम प्रधानों में से 38 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। कोरम पूरा नहीं होने वजह से 65 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की शपथ नहीं हो सकी। बीमार होने से एक प्रधान शपथ नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें