फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा को लेकर दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अग्निशमन दल ने औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। बुधवार को अग्निशमन दल ने पौड़ी के बुआखाल स्थित पेट्रोल पंप के कर्मियों को अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया। दल कर्मियों ने अग्नि सुरक्षा उपकरण चलाए जाने, सिलंडर रिफिलिंग, आग के दुष्प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी। बुआखाल के होटल व्यवसायियों व कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। लीडिंग फायरमैन अनुसूया प्रसाद गौड़ ने बताया कि भारत में सड़क दुर्घटना के बाद सबसे ज्यादा मौते आग से होती हैं। गौड़ ने लोगों से आग की रोकथाम के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिल कोहली, नरेंद्र कुमार सहित पेट्रोल पंप कर्मचारी व व्यवसायी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें